बांके बाज़ार: पहली सोमवारी पर बाँके बाजार में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम।
सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर बाँके बाजार प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजा