झांसी: आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर झांसी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर किया हमला
Jhansi, Jhansi | Jun 22, 2025 कार्यकताओं में जोश भरने ओर आगामी चुनाव की तैयारी में झांसी आए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दरअसल रविवार को झांसी पंहुचे कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय ने सबसे पहले दतिया स्थित मां पीतांबरा माई के दर्शन किए। फिर इसके बाद वह कांग्रेस नेता नावेद खान के आवास नंदनपुरा पहुंचे।