झांसी: कानपुर चुंगी पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर को बाइक छोड़कर भागना पड़ा
Jhansi, Jhansi | Jun 22, 2025 नवाबाद थाना अंतर्गत कानपुर चुंगी पर शनिवार की देर रात 11 बजे ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी तभी मेडिकल कॉलेज की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तभी बाइक सवार व्यक्ति बाइक को छोड़कर भाग निकला। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेचिस नंबर के आधार पर बाइक के मालिक से बात की तो उसने बताया कि उसकी गाड़ी एक साल पहले चोरी हो चुकी है।