बहेड़ी: गुड़वारा गांव में सोते समय अज्ञात चोरों ने परिवार के घर से मोटरसाइकिल और नकदी की चोरी की, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़वारा निवासी अजीत बाबू पुत्र मेवाराम के मुताबिक बीती 13 अक्टूबर को रात को वो अपने परिवार सहित अपने घर में सोया हुआ था तभी रात में किसी समय अज्ञात चोर घर में घुस गए और घर में खड़ी उसकी हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल,UK 06 AR 0569 एवं चार हज़ार रुपए कैश चोरी कर ले गए पीड़ित के मुताबिक सुबह सोकर उठने के बाद घटना की जानकारी हुई।