बदायूं: मालवीय आवास गृह पर अवैध कब्जों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ तीसरे दिन भी भाकियू (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा
Budaun, Budaun | Oct 11, 2026 भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में बदायूँ स्थित मालवीय आवास गृह पर अवैध कब्जों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी कड़े तेवर के साथ जारी रहा। धरने पर बैठे किसान नेताओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए सरकारी भूमि को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की पुरजोर मांग की।