बरबीघा: जम्मू-कश्मीर हमले के विरोध में बरबीघा में कैंडल मार्च निकाला गया, डॉक्टर ऋषभ ने कहा- निहत्थों की हत्या कायरता है
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निहत्थे पर्यटकों की हत्या के विरोध में बरबीघा में बुधवार शाम 7 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ व समाजसेवी डॉक्टर ऋषभ कुमार ने किया। उन्होंने घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि आतंकवादी देश की एकता को कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन उनका प्रयास कभी सफल नहीं होगा।