इगलास: इगलास में कलियुगी बहू ने सास के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Jul 28, 2026 इगलास।कलियुगी बहू ने सास के साथ मारपीट करने की घटना को लेकर पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पीड़िता सजनी पत्नी लाल सिंह का कहना है कि उसके पति की पन्द्रह वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई। वह बहू बेटे के साथ घरेलू काम में हाथ बटाते हुए रह रही है। सोमवार को सुबह खाना बनाने के लिए आटा गूंथ रही थी,बहू पूनम आई उसके हाथ से आटा छीन कर की मारपीट।