*धनहरा माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेन्टर के सभागार में सत्र - 2024 - 2026 के बी.एड के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई।*
*कॉलेज के सचिव राजीव कुमार ने सीतामढ़ी जिला के साथ-साथ इस सत्र में शामिल सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं किये।*
#सीतामढ़ी :- 24 जून 2026 धनहरा कैंपस स्थित माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2024–2026 के छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के प्रबंध निदेशक अमित सर और सौमेन बनर्जी सर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उप-प्राचार्य मो. शाहिद अली और विभागाध्यक्ष डॉ. रौशन कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान के चेयरमैन राजीव कुमार एवं प्रबंध निदेशक अक्षत कुमार ने दूरभाष के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना मार्गदर्शन संदेश दिया।
मुख्य अतिथि अमित कुमार ने अपने संबोधन में भावी शिक्षकों को शिक्षण क्षेत्र में उच्च आदर्श स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं उप-प्राचार्य मो. शाहिद अली के भावुक संबोधन ने छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मेगा इवेंट में बी.एड., डी.एल.एड. और इंटीग्रेटेड बी.एड. के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, गीतों और कविताओं की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
समारोह के सफल आयोजन में प्रो. अल्पना, प्रो. पुरुषोत्तम, प्रो. अशोक, प्रो. अमरेंद्र, प्रो. डॉ. वीणा, प्रो. कृष्ण कुमारी, प्रो. विशाल, प्रो. अविनाश सहित कैंपस की सहयोगी संस्थाओं के सभी शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में सभी निवर्तमान छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए और विभागाध्यक्ष डॉ. रौशन कुमार के धन्यवाद ज्ञापन व भव्य भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अतिथियों ने इस आयोजन को "सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम" बताते हुए प्रबंधन और छात्रों की जमकर सराहना की।
#matasitasundercollege #drrkprakash #policestationgarha #upendrakushwaga #nigranipatna #raghwendrakumar #antarjatiyevivah #nigranikiteampatna #raushananan #CMSamratChaudhari #punaurapolicestation