पटना ग्रामीण: रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र से 30,000 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, पटना में एसपी ईस्ट ने दी जानकारी
रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30000 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप और एक कंटेनर बरामद किया गया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार शाम 4:54 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।