गुमला: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Gumla, Gumla | Apr 21, 2026 सिसई थाना क्षेत्र से दो साल पूर्व सामने आए एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाले मामले में पॉक्सो कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे-IV सह एक्सक्लूसिव स्पेशल जज पॉक्सो की अदालत ने जीतराम उराँव को दोषी करार देते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। आरोपी ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था।