बंजरिया: सिंघिया गुमटी के पास तेज आंधी व बारिश के कारण हाईवोल्टेज तार के सम्पर्क में आने से पीपल का पेड़ धु धु कर जलने लगा
सिंघिया गुमटी के पास शुक्रवार तेज आंधी व बारिश के कारण हाईवोल्टेज तार के सम्पर्क में आने से पीपल का पेड़ धु-धुकर जलने लगा। आग लगते ही आस पास के लोगो मे अफरा तफरी का माहौल हो गया। सब दुकान छोड़ भागने लगे। विद्युत विभाग को सूचना मिलते ही क्षेत्र मे आपूर्ति बाधित की गई। साथ ही विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति शुरू करने की दिशा में युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।