शामली: शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने डीएम से महाराजा सूरजमल चौक का नाम न बदलने की मांग की
Shamli, Shamli | Aug 3, 2026 सोमवार को शामली तहसील पहुंचे करीब एक दर्जन लोगों ने बताया कि शामली तहसील चौराहे को पूर्व से ही महाराजा सूरजमल चौक के नाम से पहचान मिली है, लेकिन उन्होंने दावा करते हुए बताया कि जिला प्रशासन अब इस चौराहे का निर्माण डमरू चौक के नाम से करा रहा है। कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने पूर्व में घोषित नाम को नही बदलने की मांग जिलाधिकारी शामली से की है।