चित्तौड़गढ़: गणेशपुरा डगला का खेड़ा सतपुड़ा घोसुंडा में ग्रामीणों को ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत कल्याणकारी योजनाओं से कराया गया रूबरू
राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाने की उद्देश्य संचालित ग्रामीण अर्थ अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के कई गांव में रथ पहुंचा और लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने बताया कि गणेशपुर, डगला का खेड़ा, धनेत कला, सतपुरा एवं घोसुंडा क्षेत्र में रथ पहुंचा.