हाजीपुर: हाजीपुर प्रखंड के इस्माइलपुर और अररा पंचायत में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया
हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने मंगलवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम "सबका सम्मान, जीवन आसान निश्चय" के अंतर्गत एक विशाल जन समस्या समाधान सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा स्टॉल लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया।