नौगांव: नौगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धुबेला म्यूजियम के पास मारपीट, हत्या के प्रयास और रंगदारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
नौगांव थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट, हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 7 मई को धुबेला म्यूजियम तालाब के पास युवक और उसके साथी का रास्ता रोककर आरोपियों द्वारा मारपीट की गई थी। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया गया था।