गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का शुभारंभ
गया में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे संयुक्त कृषि भवन परिसर, बाजार समिति चंदौती कैम्पस में आज तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी में मगध प्रमंडल के गया, अरवल, जहानाबाद, नवादा एवं औरंगाबाद जिलों के प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक मगध प्रमंडल राकेश रंजन ने की।