केरेडारी: करेडारी में वाहन जांच के दौरान नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुई
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान करेडारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने कोदवे मोड़ के पास एक पल्सर मोटरसाइकिल से कार्टून में रखी 23 अदद नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया है।