पट्टी: कंसापट्टी गांव में मेड़ काटने के विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंसापट्टी गांव में खेत का मेड़ काटने के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने युवक समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक को पुलिस ने मेडिकल कराया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।गांव निवासी शांति देवी पत्नी साधुराम पटेल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप