ग्वालियर — सूर्य नगर कॉलोनी में नगर निगम द्वारा डाली गई डामर की सड़क दो दिन में ही उखड़ने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क में घटिया क्वालिटी का डामर इस्तेमाल किया गया है। लोगों ने इसकी शिकायत निगम कमिश्नर से की है और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।