ग्वालियर गिर्द: ब्लैकबेरी कंपनी के प्रतिनिधि को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद
पड़ाव थाना क्षेत्र में निकुंज मोटर्स के पास ब्लैकबेरी कंपनी के प्रतिनिधि में सौमित्र वर्मा को लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में तीन बदमाश शामिल थे। पुलिस के मुताबिक इस वारदात का खुलासा करने के लिए लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। इसके बाद एक बदमाश को पड़ाव पुलिस ने 2 दिन के भीतर कल्लू सिकरवार और उसके साथी को पकड़ लिया