ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: सर्दी के साथ चोरी की वारदातें बढ़ीं, शटर तोड़कर चोरों ने उड़ाया डेढ़ लाख का माल
सर्दी बढ़ी तो चोरों की हिम्मत भी बढ़ गई! ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में कृष्णा जनरल स्टोर के शटर के नीचे गड्ढा बनाकर चोरों ने डेढ़ लाख रुपए का माल उड़ा लिया। CCTV में चोर राजश्री और सिगरेट के पैकेट बोरी में भरते नजर आया। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन सवाल ये — सर्द रातों में गश्त ठंडी क्यों पड़ गई?