देपालपुर: देपालपुर में शिक्षकों का प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता का विरोध किया
मध्य प्रदेश में शिक्षकों के बीच एक बड़ा मुद्दा सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में प्रदेश भर में शिक्षक सड़कों पर उतर आए। ब्लॉक स्तर पर रैली निकालकर शिक्षकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हाथों में तख्तियां, जुबान पर नारे, सैकड़ों की संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं रैली के रूप में तहसील कार्यालय आए। यहां प्र