कोटपूतली: कोटपूतली-बहरोड़: बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, एंटी रोमियो स्क्वॉड ने 11 मनचलों को दबोचा
Kotputli, Alwar | May 15, 2026
कोटपूतली-बहरोड़। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस "एक्शन मोड" में है। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर SP सतवीर सिंह के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया। ASP नाजिम अली खान, DSP राजेन्द्र बुरड़क व थानाधिकारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में बाजारों में कार्रवाई की गई।