हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग में बंतो कटारिया चेयरपर्सन, रेनू डाबला बनीं वाइस चेयरपर्सन
चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन की नियुक्ति कर दी है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग की ओर से 8 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार पंचकूला निवासी बंतो कटारिया को आयोग की चेयरपर्सन तथा रेनू डाबला को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। अधिसूचना हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम, 2018 की धारा 3 की उपधारा (2) के खंड (क) के तहत प्रदत्त शक्तियों के तहत जारी की गई है। राज्यपाल की ओर से दोनों नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति के नियम एवं शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। नियुक्ति संबंधी अधिसूचना की प्रतियां मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, संबंधित विभाग के अधिकारियों, सभी उपायुक्तों और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। नवनियुक्त चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन का कार्यकाल एवं सेवा शर्तें सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले अलग आदेश के अनुसार निर्धारित होंगी।
Sirsa, Sirsa | Aug 8, 2026