सरधना: बंजर भूमि और तालाब पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा, विरोध में ग्रामीणों ने दौराला नगर पंचायत परिसर में दिया धरना प्रदर्शन
दौराला नगर पंचायत क्षेत्र के कस्बा दौराला में तालाब और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संजय दुरलिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नगर पंचायत परिसर में धरना और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव के दबंगों द्वारा खसरा नंबर नौ और 10 पर स्थित तालाब तथा बंजारा की भूमि पर गांव के दबंग लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया।