गुमला: छेका से पहले युवती गायब, परिवार में हड़कंप, युवक पर भगाने का आरोप
Gumla, Gumla | Mar 29, 2026 जिले में एक युवती के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना ऐसे समय हुई जब युवती की शादी के पूर्व (छेका) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। परिवार जहां खुशियों की तैयारी में जुटा था, वहीं बेटी के अचानक गायब हो जाने से पूरे घर में मातम जैसा माहौल बन गया है।युवती अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई।