सिरोही: शिवगंज में चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल, मुंह पर रुमाल बांधकर आया आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी
Sirohi, Sirohi | Apr 19, 2026 शिवगंज के बडगांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घायल को पहले शिवगंज और फिर सिरोही जिला ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस को अभय कमांड सेंटर से गोपेश्वर मंदिर के पास चाकूबाजी की सूचना मिली। थाना अधिकारी बाबूलाल राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।