बदायूं: बेहटा डम्बर नगर गांव में सब्जी विक्रेता की जर्जर बिजली के तारों की चपेट में आने से करंट लगने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 26, 2024 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के बेहटा डम्बर नगर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल पुत्र वसीउल्लाह सब्जी बेचकर अपना जीवन यापन करता था। वह खेत पर गया और वापस घर लौटकर रहा था कि जर्जर बिजली के तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई।