बदायूं: रानेट चौराहे पर बाइक सवार को टेंपो ने टक्कर मारी हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 26, 2024 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के सिठौली गांव के रहने वाले 35 वर्षीय पपली सिंह पुत्र सोमपाल सिंह सोमवार को रिश्तेदारी से होली मिलकर वापस अपने घर जा रहा था। कि थाना बिसौली क्षेत्र के रानेट चौराहे के पास टेंपो ने बाइक सवार पपली सिंह को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पपली सिंह के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।