बदायूं: गूरा बरेला गांव में बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी एक की मौत दो लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Mar 26, 2024 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के हाफिज नंगला गांव के रहने वाले वीरपाल पुत्र दिलसुख तथा दो अन्य लोग एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में होली मिलने गए थे। वापस अपने घर आ रहे थे। कि थाना उसावा क्षेत्र के गूरा बरेला गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें 55 वर्षीय वीरपाल की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।