#भरतपुर। रूपवास के नेशनल हाईवे-123 स्थित गहनौली मोड़ थाना परिसर में मंगलवार को सीएलजी सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एएसपी सुरेश कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ पुलिस व आमजन के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा। बैठक के दौरान एएसपी सुरेश कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में जनता की भागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। सदस्यों ने भी क्षेत्र की सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपने सुझाव दिए और पुलिस को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह और लेखराज सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।