मुरैना नगर: कोतवाली क्षेत्र में छात्राओं का रास्ता रोककर छेड़छाड़, ऑटो सवार युवकों पर अभद्रता का आरोप,विरोध करने पर भाई को दी धमकी।
मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा अपनी पांच सहेलियों के साथ बालाजी पैलेस जा रही थी। आरोप है कि ऑटो सवार युवकों ने रास्ता रोककर अभद्रता की और एक छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा के भाई को भी धमकी दी गई। परिजन सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुटी है।