बालोद: बालोद की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, गायत्री और डुलेश्वरी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं
Balod, Balod | Nov 5, 2025 बालोद जिले के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। कांकेर में आयोजित होने जा रही 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा गायत्री प्रजापति का चयन क्रिकेट तथा कक्षा 12वीं की छात्रा डुलेश्वरी कोठारी का चयन खो–खो के लिए हुआ है।