बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बाग में आम तोड़ रही दो नाबालिग बच्चियों के साथ दूसरे समुदाय के शख्स ने की छेड़छाड़
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक बीती 9 मई को दिन में करीब 12 बजे उसकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी अपनी सात वर्षीय सहेली के साथ गांव में ही स्थित एक आम के बाग में आम तोड़ रही थी आरोप है कि तभी बाग स्वामी 65 वर्षीय अली हसन पुत्र नत्थू ने दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की इतना ही नहीं आरोप है कि घर बताने पर गोली मारने की धमकी दी ।