भभुआ: शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में नवरात्रि की नवमी तिथि पर हुआ हवन पूजन, श्रद्धालुओं की रही भीड़
Bhabua, Kaimur | Oct 11, 2024 शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्र के नवमी तिथि पर हवन पूजन किया गया। श्रद्धालु भक्ति भाव पूर्वक हवन पूजन कार्यक्रम में भाग लिए। हवन पूजन वैदिक मित्रों के साथ किया गया। जिस दौरान भभुआ शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा। नवरात्र के नवमी तिथि पर श्रद्धालु शहर के विभिन्न पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते दिखे।