भभुआ: मनिहारी में पूर्व में हुए गोली कांड के एक अभियुक्त को भभुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Oct 11, 2024 मनिहारी में पूर्व में हुई गोली कांड के एक अभियुक्त को भभुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को थाना के एसआई विकास कुमार ने 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त भभुआ थाना क्षेत्र के खनाव गांव निवासी दाऊजी पांडेय के पुत्र टहलू पांडे उर्फ ओमप्रकाश पांडेय बताया जाता है। जो मनिहारी में 1 मई 2024 को गोली कांड के घटना का अंजाम दिया था।