भभुआ: केकड़ा पुल के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 67 पीस शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Oct 11, 2024 केकड़ा पुल के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 67 पीस शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। यह घटना गुरुवार की देर शाम लगभग 4:00 बजे की बताई गई है। दोनों भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव के सुनील कुमार जबकि दूसरा उसी गांव के रमेश बिंद बताया गया है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी अमरेश कुमार ने शराब को जब्त करते हुए दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।