भभुआ: ककरौत चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 90 पीस शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Oct 11, 2024 ककरौत चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 90 पीस शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे की बताई गई है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझुआ कलानी गांव के स्वर्गीय रमाशंकर राम के पुत्र परमजीत कुमार बताया गया है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी लालचंद महतो ने शराब व बाइक को जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है