कोंडागांव: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोण्डागांव पुलिस ने किया सामूहिक योगाभ्यास, पुनर्वासित नक्सली भी रहे शामिल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा आज रविवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी थाना, चौकी एवं सुरक्षा कैम्पों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस परिवारों, आम नागरिकों तथा पुनर्वासित नक्सलियों सहित लगभग 700 लोगों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।