राघोगढ़: धरनावदा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, मुरादपुर में ₹5 लाख का लहान और 105 लीटर कच्ची शराब जब्त
राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की। 1 जून को एसपी हितिका वासल ने बताया, रविवार सोमवार की रात मुरादपुर में पारदीयो के डेरो से ₹5 लाख का 5000 लीटर लहान, अवैध शराब निर्माण में उपयोग बड़े छोटे कई ड्रम भट्ठियां मौके पर नष्ट की गई। हाथभट्टी पर बनी 105 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। अवैध शराब माफिया पर मामला दर्ज कर तलाश जारी है।