होशंगाबाद नगर: वुड्स होटल में साड़ी कल्चर इंडिया की अध्यक्ष ने दी जानकारी, हेरिटेज वॉक 5.0 का होगा आयोजन
शुक्रवार को करीब 11 बजे वुड्स होटल में साड़ी कल्चर इंडिया के अध्यक्ष सुनीला दुबे ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि सेठानी घाट पर शनिवार शाम 7 बजे ‘हेरिटेज वॉक 5.0’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन साड़ी कल्चर इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जिसमें पारंपरिक साड़ी और भारतीय हैंडलूम की सुंदर झलक देखने को मिलेगी।