बेहट: शेरे हिन्द विजयकांत चौहान पहुंचे छुटमलपुर, गौरक्षा दल के अध्यक्ष पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
शेरे हिन्द विजयकांत चौहान ने छुटमलपुर के मन्कामहेश्वर मन्दिर में गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोना पण्डित पर कार से साजिशन टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल करने वाले और ऑनलाइन इंस्टा ग्राम पर सोना पण्डित की छाती में गोलियां मारने की धमकी देने वालो के विरुद्ध अभी तक कोई मुकदमा दर्ज न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन की लापरवाही बताया