कैसरगंज: 1100 रेती में अधूरा नाला निर्माण ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना, लोगों में आक्रोश
तहसील कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम मंझारा तैकली के 1100 रेती में करीब तीन माह पूर्व शुरू कराया गया नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण कार्य अधूरा कर छोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि