धौलपुर: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बाड़ी विधायक जसवंत सिंह के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
बाड़ी विधायक जसवंत सिंह की धर्मपत्नी के निधन के बाद शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म विधायक जसवंत सिंह के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक जसवंत सिंह सहित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते ह