नदबई: लखनपुर में मोक्षधाम के पास लगी आग, 30 से अधिक लोगों का ईंधन जल गया
नदबई की लखनपुर उप तहसील क्षेत्र में मोक्षधाम के पास रखे ईंधन में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। घटना में करीब 30 से अधिक लोगों का ईंधन जलकर राख हो गया। घटना लखनपुर से अलीपुर जाने वाले मार्ग पर जाटव मोहल्ला स्थित मोक्षधाम की है।