सदर थाना क्षेत्र के चियांकि निवासी पुलिस जवान शंकर सिंह ठगी का शिकार हो गए।इस संबंध में भुक्तभोगी शंकर सिंह ने बताया की रविवार की शाम वह अपने मोबाइल से एयरटेल सिम में 349 रुपए का रिचार्ज किया।और उसके बाद उनका पैसा कट गया।और रिचार्ज भी नहीं हुआ।बाद में अकाउंट से 38 हजार भी कट गए।सोमवार की दोपहर एक बजे मामला दर्ज कराया।