मेदिनीनगर (डालटनगंज): रेड़मा ठाकुर बाड़ी मंदिर में चल रहे नावाहन परायण पाठ यज्ञ में अधिवक्ता राजीव रंजन शामिल हुए, आशीर्वाद लिया
मेदिनीनगर शहर के रेड़मा ठाकुर बाड़ी मंदिर प्रांगण मे चल रहे श्री रामचरित मानस नवाहन परायण पाठ यज्ञ मे सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय शामिल होकर मुख्य व्यास श्री मथुरानंद चतुर्वेदी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां बताते चले कि यहां पिछले 58 वर्षों से अनवरत चैत्र नवमी पर रामचरित मानस का पाठ किया जाता रहा है।