पलामू में अकीदत के साथ सोमवार को ईद मनाई गई। समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर बधाई दी। हजारों मुसलमानों ने अपने-अपने घरों एवं मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की। मस्जिदों के पेश इमामो ने खुतबा पढ़ा। नमाज के बाद आपसी एकता, भाईचारगी, अमन, कौम व मिल्लत की सलामती, मुल्क की तरक्की, समाज की उन्नति व विश्वबंधुत्व की अल्लाह से दुआएं मांगी।