जीवन की सभी समस्याओं का समाधान है रामचरित मानस। इस धर्म ग्रंथ के अध्ययन और अनुकरण से मनुष्य जीवन का कल्याण होता है। यह बातें पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने सोमवार शाम 7 बजे कही। रेड़मा ठाकुरबाड़ी में श्री राम चरित मानस यज्ञ के 58वें अधिवेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मानस में वर्णन मिलता है रावण का नाश राम नीति से हुआ था।