श्रीराम तिराहा पर सेवा संकल्प यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत! 🌸
वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प यात्रा के जुन्नारदेव पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव द्वारा श्रीराम तिराहा पर जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं** ने पूरे जोश और उत्साह के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।
सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने वाली इस यात्रा ने जुन्नारदेव में उत्साह और जनभागीदारी का वातावरण बना दिया।
आइए, सेवा के इस संकल्प से जुड़ें और स्वच्छ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। 🇮🇳
भारतीय जनता पार्टी जुन्नारदेव विधानसभा
#SevaSankalpAbhiyan #SevaYatra #VadnagarToVaranasi #Junnardeo #Chhindwara #ViksitBharat #SwachhBharat #AtmanirbharBharat #BJPJunnardeo
Junnardeo, Chhindwara | Sep 26, 2026